मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं 2023

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो हमें अपनी जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता के नाम आदि की जानकारी देता है। यह दस्तावेज कई कार्यों इस्तेमाल किया जाता है जैसे आधार कार्ड बनवाने, शिक्षा के लिए एडमिशन लेने, नौकरी के लिए आवेदन करने और कई कामो में उपयोगी होता है।

आज के समय में कई जगहों पर अपनी पहचान साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। जबकि इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं की मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाए

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

  • मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा
  • इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाने का ऑफिशल वेबसाइट ओपन हो जायेगा जिसमे आपको General Public Signup के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • और आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको पूछी जानकारी जैसे यूजर नेम , मोबाइल नंबर ईमेल आईडी एवं अपना राज्य , जिला , गांव का नाम भरना है।
  • सभी जानकारी सही सही भरकर कैप्चा कोड कोड को भरे और Register के ऑप्शन पर क्लिक करदें
  • इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपका ईमेल पर भेज दिया जायेगा उस लॉगिन आईडी को Activate करने के लिए आपको ईमेल पर एक लिंक आया होगा
  • उस लिंक को ओपन करे और अपना यूजर आईडी एवं एक पासवर्ड भरकर कैप्चा कोड भरे और submit के ऑप्शन पर क्लिक करे
  • इसके बाद यूजर लॉगइन का ऑप्शन में जाकर लॉगइन आईडी और पासवर्ड भरकर लॉगिन करें इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाने का एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा
  • इस फॉर्म में पूछे गए जानकारी को भरनी होगी जैसे कि नाम, डेट ऑफ बर्थ, माता पिता का नाम, गांव का नाम, ब्लॉक, जिला का नाम, अंचल का नाम इत्यादि
  • इसके बाद आपक रजिस्ट्रेशन फॉर्म Submit हो जाएगी और एक Recipt Generate हो जायेगा।
  • और 10 से 15 दिन के बाद इसी वेबसाइट पर आकर आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित सरकारी दस्तावेज जैसे

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड आदि।
  • बच्चे के माता पिता का आधार कार्ड
  • हॉस्पिटल की रसीद
  • निवास प्रमाण पत्र,
  • छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र आदि।

जन्म से संबंधित दस्तावेज जैसे जन्म से संबंधित अस्पताल का प्रमाणपत्र, जन्म से संबंधित डिस्चार्ज पत्र आदि।

इन दस्तावेजों को लेकर आप अपनी जन्म प्रमाण पत्र के लिए अपने नजदीकी सरकारी आधार केंद्र या जनसुनवाई केंद्र पर जा सकते हैं और अपनी जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे लिखें

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिखते समय आपको ध्यान रखने वाली कुछ बातें हैं। नीचे दिए गए है

  1. आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी जानकारी को सही तरीके से भरें।
  2. आवेदन पत्र में अपना पूरा नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और पता, रिपोर्ट देने वाले अस्पताल या जन्म संबंधी स्थान के नाम और अन्य जानकारी शामिल करें।
  3. आवेदन पत्र को स्पष्ट और संक्षिप्त लिखें। यदि आप अधिक जानकारी देना चाहते हैं, तो अन्य दस्तावेजों के साथ एक संलग्नक जोड़ें।
  4. आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भी संलग्न करें।
  5. आवेदन पत्र में अपना संपर्क नंबर और ईमेल आईडी शामिल करें। इससे आप जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में कोई भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन पत्र लिखने के बाद,आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं:

  1. सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां तैयार करें
  2. अपने नजदीकी नगर निगम, जन्म संबंधी स्थान के रजिस्ट्रार कार्यालय या अन्य संबंधित संस्था में जाएँ।
  3. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक फॉर्म जमा करें। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
  4. फॉर्म जमा करने के बाद, जन्म प्रमाण पत्र आपके द्वारा दिए गए संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद जारी किया जाएगा।
  5. अपने जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति की जांच करें। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

इस तरह से, आप अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र को आसानी से बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र से सबन्धित प्रश्न (FAQ)


Q1.छोटे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

Ans. जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आपको सरकार की वेबसाइट crsorgi.gov.in प् जाएँ। और General Public Signup के आप्शन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर, यूजर नेम , राज्य , जिला और गांव सभी जानकारी भरकर Register करें। फिर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके Birth रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूछी गई जानकारी भर Submit कर दें। इस तरह जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं

Q2. जन्म प्रमाण पत्र बनाने की वेबसाइट क्या है ?

Ans. जन्म प्रमाण पत्र बनाने की ऑफिशियल वेबसाइट crsorgi.gov.in है। इस वेबसाइट में जाकर आप अपने मोबाइल जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

Conclusion

अगर आपके पास सरकारी कामों के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनाने की आवश्यकता है और आप इसे आसानी से बनाना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल से भी जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। यह बहुत ही सरल और आसान तरीका है जिससे आप अपने मोबाइल से घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

इस लेख में, हमने आपको बताया है कि मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं। हमने आपको यह भी बताया है कि जन्म प्रमाण पत्र क्या है और इसके लाभ क्या होते हैं। इसके अलावा, हमने आपको बताया है कि जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाया जा सकता है

इसे भी पढ़ें

मोबाइल से नया आधार कार्ड कैसे बनाएं

अपने मोबाइल से पैन कार्ड कैसे बनाएं

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं इससे संबंधित सारी जानकारी हमने ऊपर विस्तार से बताया गया है उम्मीद है कि यह जानकारी आप लोगों की समझ में आया होगा और जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन करने में किसी तरह से दिक्कत नहीं होगी जन्म प्रमाण पत्र संबंधित आपके मन में कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपको सवालों जवाब बहुत ही जल्द दे देंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now